जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में मां के साथ बेटा जब घर पहुुंचा तो पिता फांसी के फंदे पर झूलते मिले। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक अनमोल साहू 20 वर्ष निवासी गौरी दाई मंदिर के पीछे गुलौआ चौक ने सूचना दी कि उसके पिता संजय साहू 37 वर्ष घर पर अकेले थे.
वह एवं मम्मी बाहर गये थे सुबह लगभग 7 बजे मॉ के साथ घर आया बिना कुण्डी के लगेे घर का जैसे ही दरवाजा खोला तो देखा उसके पिता संजय साहू लायलोन की रस्सी को बल्ली में बांधकर फांसी पर लटके थे उसने फांसी का फंदा खोलकर नीचे उतारा देखा पिता संजय साहू की मौत हो चुकी थी
