ग्वालियर: गायत्री परिवार गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू द्वारा दिव्यांग वर ऋषि श्रीवास्तव निवासी पतल बाली गली ढोली वुआ का पुल एवं वधु स्वाति श्रीवास पतल वाली गली लोहिया बाजार का विवाह गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू पर कराया गया जिसमें हल्दी के साथ एवं मंगल गीत गाए गए साथ ही वर वधु को वरमाला पहनकर सात फेरे करवा कर दोनों को दांपत्य जीवन में प्रवेश करवाया गया।
विवाह की सभी रस्में शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य रबिंद्र तमोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से कराया गया। गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू के प्रमुख शिव बीर सिंह चौहान ने आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित पुस्तकें बर वधु को उपहार में दी, साथ ही गायत्री परिवार ने उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। विवाह में श्रीमती पूजा तमोली, शिव कुमार गुप्ता, कमला गुप्ता, कृती बेनीवाल का सहयोग रहा।
