भिण्ड: रौंन और मिहोना में झोला छाप डाक्टर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। मिहोना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की तबीयत खराब होने पर शीला मेडीकल पर संचालित क्लीनिक से दवाई खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई।
परिजन रौन अस्पताल लेकर पहुँचे जहां युवक दीपक कुशवाह की मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गलत मैडिसन देने का आरोप लगाया है। क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद करके भाग गया है।पुलिस युवक का पीएम करा रही है। बताया जाता है कि मिहोना थाना क्षेत्र के शीला मेडीकल स्टोर का संचालक अपने निवास पर ही क्लीनिक संचालित कर रहा था।
