अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में किये हवाई हमले

काबुल, 19 जून (वार्ता) अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में आतंकवादी संगठन दाएश के कई ठिकानों पर हवाई हमले किये हैं। अफगानिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी पजवोक ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि गुरुवार रात जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनका उपयोग खुफिया नेटवर्कों की मदद से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने में किया जा रहा था। ये ठिकाने पहले भी कई घातक हमलों से जुड़े रहे हैं।

बयान में कहा गया कि ये हवाई हमले बलूचिस्तान प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के गुलोइस्तान क्षेत्र और चागी जिले के शकर आब क्षेत्र में किए गए। इसके अलावा, खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल क्षेत्र में हमले किये गये। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिलते हैं कि इस सैन्य अभियान में बेहद महत्वपूर्ण ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है।

.....

Next Post

लद्दाख में डिस्पोजेबल प्लास्टिक और कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध

Fri Jun 19 , 2026
श्रीनगर, 19 जून (वार्ता) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूरे लद्दाख में डिस्पोजेबल प्लास्टिक का इस्तेमाल करने या बेचने और कूड़ा फेंकने पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि अब अगर कोई भी व्यक्ति या व्यावसायिक जगह और होटल या खाने की […]

You May Like