सतना : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी कड़ी में सिद्धांत बागड़े को जिले का सहायक संचालक शिक्षा नियुक्त किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धांत बागड़े इससे पहले नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
शासन द्वारा जारी नवीन पदस्थापना आदेश के तहत अब उन्हें सहायक संचालक शिक्षा अधिकारी की कमान सौंपी गई है।जिले में शिक्षा अधिकारी के रूप में सिद्धांत बागड़े के सामने स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की अहम जिम्मेदारी होगी।
