सूने घर मे सेंध लगाने वाला चोर पकडा, सोने चांदी के आभूषण जप्त

सागर। मोतीनगर पुलिस को घर में चोरी के मामले में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है। फरियादी आदेश कुमार जैन निवासी वर्धमान कॉलोनी, सागर ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने परिवार सहित नोएडा गए थे तथा घर पर ताला लगाकर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ था तथा ऊपर के कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित लगभग 95 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली गई थी।

रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। परमजीत पिता जगजीवन राम यादव निवासी वी.पी.ओ. नांगल ठाकरन, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, हाल निवासी वर्धमान कॉलोनी, सूबेदार वार्ड, मोतीनगर, सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 8 जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की बच्चे की करधौनी तथा सोने की 8 गुरिया, कुल लगभग 53 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Next Post

भोपाल कोर्ट: आतंकी नेटवर्क के आरोपी फराज को 14 दिन की जेल, नईम ATS रिमांड पर

Tue Jun 16 , 2026
भोपाल। जिला अदालत ने मंगलवार को कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपी मोहम्मद फराज को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. आरोपी फराज के देवबंद से दूसरे साथी नईम अब्दुल्ला को अदालत ने चार दिन तक एटीएस की रिमांड पर भेजा है. दोनों आरोपियों पर देश विरोधी […]

You May Like