इंदौर में सड़क चौड़ीकरण अभियान: गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक 100 मकान ढहाए, निगम ने हटाया अतिक्रमण

इंदौर, इंदौर में गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक बन रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। निगम के रिमूवल विभाग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन और जेसीबी मशीनों से करीब 100 मकानों को ढहाया।

सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम अमले ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।

Next Post

कच्चे तेल में गिरावट से लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ रुपया

Mon Jun 15 , 2026
मुंबई, 15 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और डॉलर में रही नरमी से सोमवार को रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 60 पैसे चढ़ा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.58 रुपये का बोला गया। दो दिन में भारतीय मुद्रा 127 […]

You May Like