कांग्रेस ने 56 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 56 उम्मीदवारों की आज तीसरी सूची जारी कर दी।

कांग्रेस की तीसरी सूची में जिन प्रमुख लोगों को टिकट दिया गया है, उनमें अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल पश्चिम से, प्रोफेसर एम वी राजीव गोड़ा को बेंगलुरु उत्तर तथा मंसूर अली खान को बेंगलुरु मध्य से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने राजस्थान की सीकर सीट इंडिया गठबंधन के सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिटी पार्टी के लिए छोड़ी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तीसरी सूची में अरुणाचल से दो, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से सात, राजस्थान से छह, तेलंगाना से पांच, पश्चिम बंगाल से आठ तथा पुद्दुचेरी 1 उम्मीदवार घोषित किये है।

Next Post

केजरीवाल की गिरफ्तारी असंवैधानिक: प्रियंका

Thu Mar 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक और गलत बताया है। श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को देर शाम सोशल मीडिया पर जारी […]

You May Like

मनोरंजन