
सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के रम्पा में जमीनी विवाद में महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई है। वहीं वीडियों भी वायरल भी हो रही है, जिसमें ट्रैक्टर खेत की जोताई करते समय महिला पर चढ़ाने की कोशीश भी किये। वहीं महिलाओं पर ल_ भी बरसाएं गये। हालांकि इसके पहले घटना की सूचना पुलिस को नही दी गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रंपा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है और वीडियों भी वायरल हो रहा है, जिसमें दो ट्रैक्टर खेत की जोताई कर रहे हैं, महिला अपने परिजनों के साथ विरोध कर रही हैं। ट्रैक्टर चालक कुचलने का प्रयास भी किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिवेंद्र कुमार शाह, देवेंद्र कुमार शाह, राघवेंद्र शाह, आरती शाह एवं राजाराम शाह ने विवाद के दौरान मारपीट की है। माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के अनुसार दो भाइयों के बीच में जमीनी विवाद का मामला है। पीड़ित पक्ष के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
