यूपीआई अब नेपाल में भी चालू, भारत-नेपाल के लोगों के बीच मोबाइल ऐप से लेन-देन की सुविधा

नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) भारत और नेपाल ने परस्पर डिजिटल वित्तीय संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए लोगों को मोबाइल ऐप के माध्यम से सीमा-पार धन प्रेषण की सुविधा शुरू कर दी है।

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत और नेपाल ने छह जून को आधिकारिक तौर इस सुविधा तंत्र का शुभारंभ किया। इसके तहत भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के राष्ट्रीय भुगतान इंटरफेस (एनपीआई) के बीच एक सीधा समन्वय स्थापित किया गया है। इससे दोनों देशों के नागरिकों को मोबाइल बैंकिंग अनुप्रयोगों और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से किसी भी समय, निर्बाध, और सुरक्षित रूप से धन के लेन-देन की सुविधा मिल गयी है।

यह तकनीकी समन्वय नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय शाखा-एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड (एनसीएचएल) के बीच सहयोग से किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यूपीआई-एनपीआई जुड़ाव वित्तीय समावेशन में एक बडी प्रगति को दर्शाता है, जो भारत और नेपाल के बीच मजबूत आर्थिक और डिजिटल संबंधों को बढ़ावा देता है। यह सुलभ, सुरक्षित और किफायती सीमा पार भुगतानों के क्षेत्रीय लक्ष्यों के साथ पूरी तरह मेल खाता है, जिससे दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक संबंध मजबूत होते हैं।

इसके साथ ही भारत का यूपीआई अब नौ देशों- सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका और कंबोडिया में काम करने लगा है। इन देशों में भारतीय यात्री अपने परिचित यूपीआई प्लेटफार्मों के माध्यम से आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।

Next Post

सांप ने महिला के पैर में डसा, खेत पर ज्वार की फसल काट रही थीं, अस्पताल में मौत

Thu Jun 11 , 2026
नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के सेंगवा गांव में बुधवार दोपहर सांप के डसने से एक 45 साल की महिला की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, सेंगवा गांव की रहने वाली पार्वती बाई (45), पति लक्ष्मीलाल धाकड़, बुधवार दोपहर अपने खेत पर ज्वार की फसल काट रही थीं। इसी […]

You May Like