हमले में घायल युवक की जबलपुर में मौत

दमोह: बड़ापुरा, सिटी कोतवाली क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय कल्लू उर्फ कमलेश पिता राजकुमार अहिरवार की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई.दोस्त ने उस पर जानलेवा हमला किया था.जानकारी के अनुसार गंभीर हालत में कमलेश को पहले दमोह जिला अस्पताल लाया गया था.

यहां से डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया था. जबलपुर में इलाज के दौरान 10 जून को उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.

Next Post

साथी को बचाने नदी में कूदा युवक खुद डूबा, तलाश जारी

Thu Jun 11 , 2026
रीवा: जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहा निवासी अनुपम मिश्रा (38) बिहर नदी में डूब गए। बताया गया है कि चार युवक नदी में नहाने गए थे, तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए अनुपम मिश्रा नदी में कूद पड़े, लेकिन बचाव के […]

You May Like