
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर में देवदर्शन कार्यक्रम के तहत सांसद भारत सिंह कुशवाह की विशेष उपस्थिति में जिला भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान सांसद कुशवाह बुधवार सुबह अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और बाबा अचलनाथ कि विशेष पूजा अर्चना एवं दर्शन कर अभिषेक किया और सुख समृद्धि एवं सभी के कल्याण कि कामना की। इस अवसर पर सांसद भारत सिंह ने धर्मगुरु, पुजारी एवं भक्त गणों से मुलाकात कर मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया मौजूद रहे। उसके बाद सांसद कुशवाह गोल पहाड़िया स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे और वहां पर विशेष मंत्रों से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। देव दर्शन कार्यक्रम के इसी क्रम में सांसद कुशवाह कोटेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे वहां पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के साथ विशेष पूजा अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। उसके बाद कोटेश्वर मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया । साथ ही मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया । इस दौरान कार्यकर्ता और भक्तगणों द्वारा प्रसादी वितरण में भी सांसद कुशवाह ने शिरकत की । तत्पश्चात सांसद कुशवाह मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं । देव दर्शन कार्यक्रम के तहत साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र तोमर, राजू पलइया ,जवाहर प्रजापति, जीडीए उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष करुणा सक्सेना, विकास साहू, दीपक शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा,विनोद शर्मा, बंटी बघेल चिंटू परमार ,महेश भदौरिया, योगेन्द्र तोमर, लवी खंडेलवाल,अरुण बाजपेई,सतपाल जादौन,विनय शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, अमर कुटे, प्रिंस मझवार,कौशलेन्द राजावत आदि मौजूद थे।
4,399 दिन, एक तपस्या, एक संकल्प, एक युग
सांसद भारत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त कर चुके हैं। 4,399 दिनों की यह सेवा-यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आज शहर के प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर पहुंचकर भोलेनाथ की पूर्ण विधि विधान से पूजन-अर्चन की।बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, समृद्धि, सुशासन और वैश्विक गौरव के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा विश्व पटल पर अपनी प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाए।
