
रीवा। रीवा में पैसा दो गुना करने के लिये महिलाओं के साथ दम्पत्ति ने करोड़ो की ठगी की. पीडि़त सैकड़ो महिलाओं ने शिकायत की उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई. लिहाजा बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पीडि़त महिलाओं ने कार्यवाही न होने के विरोध में धरना दिया.
पुलिस का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है मामले की जांच सी एस पी राजीव पाठक के द्वारा की जा रही है जांच में जो भी सामने आएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी. हालांकि धरना दे रही महिलाओं का कहना है कि काफी समय से पुलिस में शिकायत की गई है स्कूल संचालिका आकला सुल्तान उर्फ नंदा एवं उसके पति असलम के द्वारा पैसे को दोगुना करने की बात कह कर सैकड़ो महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया. महिलाओं ने बताया कि गारंटी के तौर पर उन्हें चेक एवं एग्रीमेंट भी दिया गया है लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है. इस पूरे मामले में कुछ भाजपा महिला नेत्रियों का भी नाम सामने आया था लेकिन इस मामले को लेकर अब महिला नेत्रियों ने भी अपने साथ ठगी होने की बात कह दी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में जांच चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी. इधर पीडि़त महिलाओं का आरोप है की शिकायत के बाद कोई एक्शन नहीं लिया गया जिसके बाद महिला अपने पति के साथ फरार हो गई है.
