शव अस्पताल के बाहर छोडक़र फरार हुआ पति, भाई ने दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाया 

रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हटवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई. 11 महीने पहले विवाह हुआ था, मायके पक्ष ने ससुराल वालो पर दहेज के लिये मारने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मायके पक्ष का सीधा आरोप है कि शादी के बाद से दहेज के लिये लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जाता था.

मृतका शीतल दुबे का विवाह आकाश दुबे से हुआ था, परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल में शीतल को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा था. पति आकाश दुबे आए दिन मारपीट करता था. कई बार मामला लडक़ी के मायकेवालों तक भी पहुंचा, जिन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले. शनिवार को अचानक शीतल के भाई के पास आकाश के पिता का फोन आया. उन्होंने कहा कि तुम्हारी बहन बेहोश हो गई है, उसे मऊगंज अस्पताल ले जा रहे हैं, वहां पहुंच जाओ. लेकिन जब भाई अस्पताल पहुंचा तो एक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई. शीतल अस्पताल के बाहर एक कोने में अकेली पड़ी थी, जबकि उसका पति और ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो चुके थे. भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और संदेह जताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है. मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार पति आकाश दुबे व उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

बघवार बहेरा में आग लगने से चक्की दुकान एवं लाखों की सामग्री खाक 

Sun Apr 6 , 2025
सीधी ।पुलिस चौकी पिपरांव अंतर्गत बघवार बहेरा में आज सुबह करीब 7 बजे चक्की दुकान में आग लगने से दुकान के साथ ही लाखों की सामग्री जलकर खाक हो गई। बघवार निवासी प्रवीण सिंह कछवाह पिता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी चक्की दुकान बघवार बहेरा में थी। आज सुबह […]

You May Like