इंदौर:संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलने पर 10 होटल, 4 कमर्शियल भवन, 1 रेस्टोरेंट, 1 मॉल को सील किया गया.अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक भवन अनुज्ञा शाखा, नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा शहर के सभी हाई फुट फाल क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था लगाने कार्य करवाया जा रहा है.
जिन भवन में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे है अथवा उपकरण बंद है उनमें भवन स्वामियों/ संचालकों को नोटिस जारी किए गए है. भवन जिनमें अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है अथवा सुरक्षा उपकरण बंद पाए गए ऐसे 32 भवनों को पूर्व में सील करने की कार्यवाही कर चुके है. मंगलवार को शहर के विभिन्न होटलों एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मैरीज गार्डनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण सलग्न सूची अनुसार 10 होटल, 04 कमर्शियल भवन, 01 रेस्टोरेंट, 1 मॉल को सील किया गया है.
