
रीवा,पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा जोन से दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मियों का स्थानान्तरण एक जिले से दूसरे जिले में किया गया है. मंगलवार को सूची जारी की गई है. आईजी गौरव राजपूत ने जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद 15 पुलिसकर्मियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया है. इस तबादला सूची में रीवा, सतना, मैहर जिलों में सबसे ज्यादा आवाजाही हुई है. रीवा से 4, मैहर से 3 और सतना से 2 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों में भेजे गए हैं. वहीं रीवा जिले में 5, मैहर में 4 और सतना में 3 नए पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है.
आदेश के मुताबिक पुलिस मुख्यालय भोपाल के अनुसार कर्मचारियों के आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इन्हें स्वयं के व्यय पर स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नई इकाई में पदस्थ किया गया है. संबंधित पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल रवानगी देने के निर्देश दिए गए हैं. सउनि. पुष्पराज सिंह चौहान जिला मऊगंज से जिला सिंगरौली, सउनि. शिवकुमार बागरी जिला रीवा से जिला सतना, सउनि. हरिलाल वर्मा जिला मैहर से रीवा, सउनि. राजकुमार शुक्ला जिला सीधी से मैहर, प्र.आर. तौसीफ खान मऊगंज से मैहर, प्र.आर. राहुल सिंह रीवासे सिंगरौली, प्र.आर. रामदरश साकेत सिंगरौली से रीवा, प्र.आर. राम सिंह मैहर से सीधी, प्र.आर. संजय कुमार अहिरवार सीधीसे मैहर, आर. मयंक मिश्रा सतना से रीवा, आर. मयंक भूषण गौतम रीवा से मैहर, आर. नीरज पाण्डेय मैहर से रीवा, आर. मनोज कुमार गौतम सतना से रीवा, आर. जितेन्द्र बाथम रीवा से सतना, आर. जितेन्द्र रावत सिंगरौली से सतना स्थानान्तरित किये गये है.
