मीनाक्षी के नामांकन पर आपत्ति से गरमाई सियासत, सिंघार बोले  एक गांधीवादी नारी से डर गई भाजपा

भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

सिंघार ने कहा कि कांग्रेस की संभावित जीत और मीनाक्षी नटराजन जैसी ईमानदार एवं गांधीवादी छवि वाली महिला उम्मीदवार की बढ़ती स्वीकार्यता से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, तब भाजपा चुनावी प्रक्रिया में बाधाएं खड़ी करने के लिए हर संभव राजनीतिक हथकंडे अपना रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा परिसर में हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा बनाने का प्रयास किया। उन्होंने भाजपा पर नारी वंदन की बात करने और व्यवहार में नारी अपमान करने का आरोप भी लगाया।

सिंघार ने कहा कि वे स्वयं विधानसभा पहुंच चुके हैं और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान तथा जनमत की ताकत के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस इस चुनाव में विजय हासिल करेगी।

Next Post

ब्रिटेन : पीओके में मानवाधिकारों के मुुद्दे पर संसद में प्रस्ताव पेश, 50 सांसदों ने किया समर्थन

Tue Jun 9 , 2026
लंदन, 09 जून (वार्ता) ब्रिटेन में ब्रैडफोर्ड ईस्ट के सांसद इमरान हुसैन ने ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में संचार बंदी और मानवाधिकारों’ के मुद्दे पर ब्रिटेन की संसद में एक अर्ली डे मोशन (ईडीएम) पेश किया है और सांसदों से इसका समर्थन करने की अपील की है। श्री […]

You May Like