आडवाणी फिर अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को आज रात यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार श्री आडवाणी को कुछ शारीरिक दिक्कतों की शिकायत होने पर रात करीब नौ बजे अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार श्री आडवाणी डाॅ. विनीत सूरी की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

हाल ही में उन्हें मूत्रनलिका में संक्रमण की शिकायत पर एम्स में जांच के लिए एक रात के लिए भर्ती कराया गया था।

Next Post

ढोंगी बाबा को कड़ी से कड़ी सजा मिले

Thu Jul 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या 121 पहुंच गई हैं. इनमें 108 से अधिक महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने केस दर्ज […]

You May Like