ट्रेन में यात्रा के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत

शुजालपुर। जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगडऩे से यात्रियों में हडक़ंप मच गया. सूचना मिलते ही शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन, रेलवे पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा की टीम सक्रिय हुई तथा महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया.

जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहीं 49 वर्षीय सलमा पति मोहम्मद नफीस की सुबह करीब 9.9 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई, बताया गया कि उनकी शुगर कम हो गई थी जिसके कारण वे अचेत हो गईं. घटना की जानकारी परिजनों एवं सहयात्रियों ने ट्रेन स्टाफ को दी. इसके बाद टीटीई ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचित किया. स्टेशन मास्टर ने बिना विलंब किए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं. ट्रेन के शुजालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही रेलवे पुलिस, रेलवे कर्मचारियों और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से महिला को स्ट्रेचर की मदद से कोच से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया. 108 एंबुलेंस के ईएमटी निखिल चंद्रवंशी और पायलट सुरेश सिसोदिया ने प्राथमिक देखभाल करते हुए महिला को अस्पताल तक पहुंचाया. सिविल अस्पताल में डॉ. संजय मंडलोई व स्टॉफ ने तत्काल उपचार शुरू किया. प्राथमिक उपचार के बाद महिला के परिजन उन्हे निजी अस्पताल में ले गए.

Next Post

हाईवे पर मजदूरों से भरी बस लकड़ी के ट्रक में घुसी चालक की दर्दनाक मौत, 18 यात्री घायल

Sat Jun 6 , 2026
शाजापुर। रोजी रोटी कमाकर अपने घर लौट रहे मजदूरों का सफर देर रात एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया. जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 पर हुए एक भीषण सडक़ हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं और मासूम बच्चों […]

You May Like