रोटावेटर में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, खेत में जुताई करने के दौरान हुआ हादसा

​सौसर। सौसर के ग्राम देवली में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ खेत में जुताई करने के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से मोहगांव निवासी 40 वर्षीय किसान गणेश, पिता देवराव कलम्बे की दर्दनाक मौत हो गई।

*​काम के दौरान हुआ हादसा*

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शाम करीब 4 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। ग्राम देवली के एक खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था, जिसे मुकेश कामडे नामक व्यक्ति चला रहा था। इसी दौरान अचानक किसान गणेश कलम्बे रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

*मोहगांव ​पुलिस जांच में जुटी*

​घटना की सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। बहरहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Next Post

संजय टाइगर रिजर्व के विस्थापित ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर, सुनी ग्रामीणों की भावनाएं और अपेक्षाएं

Fri Jun 5 , 2026
सीधी। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रस्तावित विस्थापित ग्राम तिनगी (तिलया), साईडोल एवं भैसवाही में गुरुवार को कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याएं, आशंकाएं और अपेक्षाएं सुनीं तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया संवेदनशीलता, […]

You May Like