राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

राजगढ़। सारंगपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डिगवाड़ निवासी कांग्रेस के जिला सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर सिंह चंदेल को एक सामाजिक माध्यम मंच पर की गई पोस्ट के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि संबंधित पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके पदाधिकारियों के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर संघ कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सारंगपुर थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त टिप्पणी से संघ कार्यकर्ताओं तथा हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार सामाजिक माध्यम पर प्रसारित सामग्री की जांच की जा रही है तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला के 381 मामले, 63 की मौत

Fri Jun 5 , 2026
  किंशासा, 05 जून (वार्ता) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 381 से अधिक हो गयी है, जिनमें से 63 लोगों की मौत हो चुकी है। डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्री रोजर कंब ने गुरुवार शाम को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान […]

You May Like