जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत शाहीनाका में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है ।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुकेश कुमार 47 वर्ष निवासी शाहीनाका अम्बा टेंट संजीवनीनगर ने सूचना दी कि रात उसका भाई नरेश उर्फ राजेन्द्र पटैल 35 वर्ष निवासी शाहीनाका आंगन में सो रहा था रात के समय कमरे के अंदर जाकर बल्ली में चुनरी बांधकर फांसी लगा लिया, उठकर देखा तो दरवाजे के पास फांसी पर लटका था जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
