मास्टर्स कप की मेजबानी करेगा हॉकी इंडिया

नयी दिल्ली (वार्ता) हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पहली बार पुरुष और महिला वर्ग के 40 वर्ष से अधिक आयु वाले अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के आयोजित होने वाले मास्टर्स कप टूर्नामेंट की मेजबानी करने की घोषणा की।

हॉकी इंडिया मास्टर्स कप अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के जुनून और कौशल के जश्न मनाने का जरिया है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पूर्व खिलाड़ियों को एक साथ अपने पसंदीदा खेल से फिर से जोड़ा है।

हॉकी इंडिया से संबद्ध सभी राज्य सदस्य इकाइयां इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने के लिए पात्र हैं और टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी पात्र अनुभवी खिलाड़ियों अपनी संबंधित सदस्य इकाइयों से संपर्क करना होगा तथा हॉकी इंडिया सदस्य इकाई पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, “हम पहली बार हॉकी इंडिया मास्टर्स कप की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह एक ऐसा आयोजन जो हमारे अनुभवी खिलाड़ियों के समर्पण और जुनून का सम्मान करता है। यह टूर्नामेंट खेल के प्रति उनके स्थायी प्रेम और हॉकी में उनके अमूल्य योगदान का एक प्रमाण है।”

उन्होंने कहा,“पूर्व खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा जारी रखने के लिए एक मंच प्रदान करके हमारा उद्देश्य समुदाय की एक मजबूत भावना को बढ़ावा देना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका अनुभव और उत्साह खिलाड़ियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे। हम इन अनुभवी एथलीटों को मैदान पर वापस देखने, खेल के उत्साह को फिर से जीने और अपने साथियों के सौहार्द का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।”

Next Post

एटली की आगामी फिल्म में एक साथ होंगे कमल हसन, सलमान खान

Wed Jul 3 , 2024
मुंबई, (वार्ता) सुपरहिट निर्देशक एटली अपनी अगली फिल्म में सलमान खान और कमल हसन को एक साथ कास्ट करने के लिये तैयार हैं। उनकी आखिरी ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ फिल्म 2023 में रिलीज हुयी थी, जिसमें एसआरके, दीपिका पादुकोण और नयनतारा अभिनय करते नजर आये थे। एटली पूरी तरह से तैयार है […]

You May Like