उज्जैन। बुधवार तडक़े 4.30 बजे खाचरौद-नागदा मार्ग पर ट्राले से भिड़ंत के बाद मिनी बस खंती में जा गिरी। 15 से अधिक लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य का उपचार खाचरौद और नागदा के अस्पताल में चल रहा है। खाचरौद थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर का रहने वाला परिवार मिनी बस में सवार होकर जयपुर शादी में गया था। जहां से आज तडक़े वापस इंदौर के लिए लौट रहा था। नागदा-खाचरौद मार्ग पर तडक़े 4.30 बजे के लगभग मिनी बस को पीछे से तेज गति में आए सीमेंट से भरे ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। बस का संतुलन सतुलन बिगड़ गया और सडक़ किनारे उतरने के बाद 12 से 15 फीट नीचे खंती में जा गिरी। मिनी बस में 15 से 20 लोग सवार थे जो दुर्घटना का शिकार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार बस में सवार सोनू पति कनिष्क 20 वर्ष और शीलाबाई को गंभीर चोट होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया। घायलों में छाया पति लक्ष्मण और सुशीला बाई को भी ज्यादा चोट लगी थी जिन्हें नागदा जनसेवा अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद ट्राले को जप्त कर लिया गया है।
Next Post
गर्मी में पेयजल संकट को लेकर नपा प्रशासन गंभीर
Wed Apr 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ० मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर शहर के प्रमुख स्थानों में खोले गये नि:शुल्क प्याऊ सीधी 24 अप्रैल। नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुये राहगीरों के लिये शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन […]

You May Like
-
6 months ago
स्पाई थ्रिलर जी2 में इमरान हाशमी करेंगे काम
-
3 months ago
डर इतना की रिश्वत लेने से पहले ही भाग गया डॉक्टर