
भोपाल। पुलिस मुख्यालय में जून माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का प्रदर्शन हुआ।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव तथा विशेष पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार उपस्थित रहे। पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए लोकसेवा और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
