वैवाहिक वर्षगांठ पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया भगवान शिव का अभिषेक

दमोह: नोहटा नगर में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के परिवार में आयोजित श्री भागवत कथा के चौथे दिन आध्यात्मिक वातावरण भाव-विभोर कर देने वाला रहा। वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर कथा व्यास पं. उमाशंकर शास्त्री ने मंत्री लोधी को भगवान शिव का अभिषेक कराया। कथा व्यास पं. उमाशंकर शास्त्री ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि अच्छे लोगों का संग सुलभ न हो तो अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहिए, क्योंकि जैसे सत्संग जीवन को निर्मल बनाता है, वैसे ही अच्छा साहित्य भी आत्मा को शुद्ध करता है।

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग को विस्तार से सुनाते हुए बताया कि जब जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ा, तब तब भगवान ने अवतार लेकर धर्म की स्थापना की। मथुरा में कंस के अत्याचारों से व्यथित धरती की पुकार पर भगवान नारायण ने देवकी के गर्भ से कृष्ण रूप में जन्म लिया और धर्म की रक्षा करते हुए कंस का वध किया। जैसे ही कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते भगवान के जन्म की खुशियां मनाने लगे। वातावरण में भक्ति और उल्लास का संचार हो गया। कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा सुनना सौभाग्य की बात है।

Next Post

इंदौर में नौतपा का चौथा दिन, गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, तापमान 42 डिग्री के आसपास

Thu May 28 , 2026
इंदौर: नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को शहर में भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तेज गर्मी के कारण दोपहर में […]

You May Like