जल संकट के बीच कलेक्टर-निगम आयुक्त ने तालाबों का किया निरीक्षण

इंदौर:शहर में गहराते जल संकट के बीच प्रशासन अब तालाबों और जल स्रोतों को लेकर सक्रिय नजर आने लगा है। कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल ने मंगलवार को सिरपुर और लिंबोदी तालाब पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने तालाबों के कैचमेंट एरिया, जलभराव क्षमता और आसपास हुए अतिक्रमण की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान तालाबों में पानी आने वाली चैनलों पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आया। इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले जल स्रोतों को संरक्षित करना जरूरी है, ताकि तालाबों में पर्याप्त जल संग्रह हो सके।
दोनों अधिकारियों ने तालाबों की वर्तमान स्थिति, जल संरक्षण की संभावनाओं और जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की। प्रशासन का कहना है कि शहर में जल संकट से निपटने के लिए तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण प्राथमिकता में रखा जाएगा।

Next Post

किराना दुकान में कार घुसी, बालक की मौत

Tue May 26 , 2026
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक कार के किराना दुकान में घुस जाने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा गांव में मुख्य मार्ग किनारे स्थित एक किराना दुकान में कल […]

You May Like