ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर कल एम्स भोपाल में होगा दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में कल रविवार को एम्स भोपाल में शव का दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा। हाईकोर्ट के निर्देश पर होने वाली इस प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों के अनुसार, एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड अत्याधुनिक उपकरणों के साथ आज रात भोपाल पहुंचेगा। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

पहले हुए पोस्टमार्टम को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इसी के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग तेज हुई थी। अब मेडिकल बोर्ड वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मौत के कारणों से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण करेगा।

Next Post

रहमान के सुरों संग पेड्डी का शक्ति प्रदर्शन, भोपाल में सितारों ने जमाया रंग

Sat May 23 , 2026
भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में शनिवार रात संगीत, सिनेमा और स्टारडम का अनोखा संगम देखने को मिला। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान के लाइव कॉन्सर्ट ने हजारों दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया था […]

You May Like