गुना: गुना में चोरों ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। इस बार एबी रोड स्थित राजविलास होटल के पास बनी पॉश एम-3 टाउनशिप को निशाना बनाया गया है। जहां एक मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे करीब 5 बदमाशों ने घर में अकेले बुजुर्ग दम्पत्ति को लगभग 5 लाख रुपए के जेवरात और नगदी चोरी कर लिए। वारदात के समय बदमाशों ने दम्पत्ति को हिदायत दी कि वे चुप रहें उन्हें कुछ नहीं किया जाएगा। जबतक बदमाश घर में मौजूद रहे, बुजुर्ग भगवान के नाम का जाप करते रहे।
बता दें कि शिवपुरी निवासी शैलेंद्र शिवहरे एम-3 टाउनशिप में किराए के मकान में रहते हैं। गुना की भूसा फैक्ट्री में काम करने वाले शैलेंद्र शुक्रवार को अपनी पत्नि के साथ शिवपुरी गए थे। घर में उनकी मां मिथलेश और पिता रामजीलाल शिवहरे अकेले थे। रात लगभग ढाई बजे 5 बदमाश घर की पिछली दीवार कूंदकर अंदर घुसे और अलमारी के तालने तोड़ना शुरु कर दिए। शोर-शराबा सुनकर मिथलेश और रामजीलाल की नींद टूट गए, जब वह अलमारी वाले कमरे में दाखिल हुए तो बदमाशों की चमकती आंखों को देखकर उनके होश उड़ गए।
हालांकि बदमाशों ने मिथलेश से कहा कि अम्मा आप चुप रहो, शोर मत करना, आपको कुछ नहीं करेंगे। पांचों नकाबपोश सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 50 लाख रुपए लेकर मिथलेश और रामजीलाल की आंखों के सामने चंप हो गए हैं। वारदात के तुरंत बाद दम्पत्ति ने घर के ही ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मकान को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। वारदात के बाद दहशतजदा मिथलेश ने पुलिस को बताया कि वे बदमाशों को देखकर इतना डर गई थीं कि जब तक उनका आमना-सामना हुआ वह और उनके पति भगवान का नाम जाप करते रहे। घटना की सूचना शिवपुरी में मौजूद शैलेंद्र शिवहरे को भी दी गई है। पुलिस अब इस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
