
दमोह। बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की साधना की सफलता की कामना को लेकर बागेश्वर धाम शिष्य मंडल दमोह द्वारा मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया.यह आयोजन लगातार दूसरे मंगलवार दमोह जनपद के पास स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में किया गया. आयोजन में शिष्य मंडल के सदस्यों ने 5 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर बागेश्वर धाम सरकार की साधना की निर्विघ्न पूर्णता के लिए प्रार्थना की.इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंदिर पुजारी पं. अजय गर्ग, बागेश्वर धाम शिष्य मंडल दमोह के प्रभारी अखिल टंडन, राकेश अग्रवाल, दिनेश असाटी, आशीष चतुर्वेदी,विनय असाटी,अतुल सोनी सहित शिष्य मंडल के लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे.आयोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया.शिष्य मंडल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को यह आयोजन निरंतर जारी रहेगा.
