रीवा: किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 29666 किसानों से 140179 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 35213 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं.
उपार्जित गेंहू में से 96300 मीट्रिक टन का परिवहन कराकर सुरक्षित भण्डारण करा दिया गया है. किसानों के खाते में अब तक 165 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं. जिले में 79 खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है.
