मोडिफाइड सायलेंसर पर पुलिस की सख्ती, दो बुलेट जब्त

इंदौर/महू:मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाली बुलेट के चालकों के खिलाफ महू पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. हाट मैदान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बुलेट बाइक पकड़ीं, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड सायलेंसर लगे हुए थे.महू पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि दोनों चालक शहर में सायलेंसर से तेज और पटाखे जैसी आवाज से उपद्रव कर रहे थे.

पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही मॉडिफाइड सायलेंसर निकलवा दिए. महू थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि शहर में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा. यदि कहीं भी इस तरह की बाइक दिखाई दे, तो नागरिक तुरंत थाना महू को सूचना दे सकते हैं. पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश और इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है.

Next Post

भीषण सड़क हादसे में गेहूं से भरा ट्रैक्टर पलटा, चारों टायर हुए ऊपर, 3 घायल

Mon May 18 , 2026
दमोह: तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत 27 मील के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. सोमवार सुबह गेहूं से लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के चारों टायर ऊपर हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है. […]

You May Like