भारी वर्षा और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

मानसूनी सिस्टम हो रहा मजबूत
जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों से मानसूनी सिस्टम मजबूत हो रहा है जिसके असर से भारी वर्षा और अंधड़ चलने का मौसम विभाग ने चौबीस घंटे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और चक्रवातीय परिसंचरण समेत चार से अधिक मौसम प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हो गई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है। जिसके असर से वज्रपात के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं 30 से 40 किमी घंटा की रफ्तार से चलने और भारी वर्षा 64 से 115 मिमी बारिश होने की संभावना है।
बंूदाबांदी कर आगे बढ़े बादल
शनिवार को  सुबह से धूप खिली रही। दिन मेंं सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। इसके बाद तेज हवाएं चली और कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं।  इसके बाद बरसने वाले बादल आगे बढ़ गए।
पारे में उतार-चढ़ाव
मौसम की बदली रंगत से पारे में उतार-चढ़ावका दौर भी जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान लुढक़र 32.7  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया  और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकार्ड हुआ। सुबह के वक्त आद्रता 83 और  शाम को आद्रता 86   प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 6 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

आधी रात ट्रक चालक के अपहरण से सनसनी, मामला एक्सीडेंट का निकला

Sun Jun 30 , 2024
ग्वालियर: आधी रात ट्रक चालक के अपहरण से सनसनी फैल गई लेकिन मामला एक्सीडेंट का निकला। दरअसल, टक्कर होने के बाद कार चालक ट्रक को जबरन ले गए थे। आरोपी पकड़े गए हैं। इससे पहले आयशर ट्रक लूट की सूचना पर हाइवे पर पुलिस चेकिंग करती रही। सिरोल थानाक्षेत्र में […]

You May Like