ऊर्जा बचत: प्रधानमंत्री मोदी ने घटाया अपना काफिला

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर देशवासियों से संयम बरतने की अपील करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वयं भी सादगी और ऊर्जा संरक्षण का उदाहरण पेश किया है। राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री का काफिला इस बार बेहद सीमित वाहनों के साथ नजर आया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

जानकारी के अनुसार, पहले जहां प्रधानमंत्री के काफिले में एक दर्जन से अधिक वाहन शामिल रहते थे, वहीं अब सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसे घटाकर केवल दो गाड़ियों तक सीमित कर दिया गया है। एक वाहन में प्रधानमंत्री मौजूद रहते हैं, जबकि दूसरी गाड़ी में एसपीजी और सुरक्षा अधिकारी तैनात रहते हैं।

भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री की जनसरोकार वाली कार्यशैली और प्रधानसेवक की भावना से जोड़ा है। राजनीतिक हलकों में इस पहल को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक सादगी की दिशा में एक प्रतीकात्मक लेकिन प्रभावी कदम माना जा रहा है।

Next Post

होमगार्ड जिला कमांडेंट हर्ष कुमार जैन ने एसपी आनंद कलादगी से की सौजन्य भेंट

Wed May 13 , 2026
दमोह। होमगार्ड जिला कमांडेंट हर्ष कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी से सौजन्य मुलाकात की. एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला कमांडेंट श्री जैन ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया.इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई.पुलिस अधीक्षक […]

You May Like