बारिश से पहले ट्रेजर टाउन सड़क का निर्माण पूरा करेः महापौर

इंदौर: नगर निगम वार्ड 78 में स्थित ट्रेजर टाउन सड़क का निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा करें. उक्त बात महापौर ने आज क्षेत्रीय विधायक के साथ वार्ड में निरीक्षण के दौरान कही. महापौर आज वार्ड में स्वच्छता और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मधु वर्मा ने राऊ विधानसभा के वार्ड क्रमांक 78 का मौका निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की.

महापौर भार्गव और विधायक वर्मा ने निर्माणाधीन ट्रेजर टाउन सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली. सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमणों और अन्य अवरोधक को हटाने का कार्य प्राथमिकता से करने के आदेश दिए. उन्होंने बारिश से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. इस मौके पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा, ओपी आर्य, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.

बिजलपुर में निर्माणाधीन संप का किया दौरा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, अभिषेक बबलू शर्मा ने बिजलपुर में निर्माणाधीन सम्पवेल का भी अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा कर कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए. महापौर ने बताया कि इस योजना के पूरा होने के बाद पश्चिमी क्षेत्र में लंबे समय से बनी पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा

Next Post

आयुक्त ने बगीचों, सीटीपीटी एवं घाटों सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Wed May 13 , 2026
इंदौर: आज सुबह निगम आयुक्त ने शहर के विभिन्न उद्यानों, सीटीपीटी एवं घाट क्षेत्रों में साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान सफाई व्यवस्था में खामी मिलने पर दरोगा को फटकार लगाई और सफाई के समझाइश देने के साथ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बांगड़दा रोड क्षेत्र […]

You May Like