जरूरी है सर्वोदय को नई प्राण वायु देना- चिन्मय मिश्र

सतना। मध्य प्रदेश के समस्त जिला सर्वोदय मंडलों को किस तरह विस्तारित किया जाए इस विषय पर विचार विमर्श करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर निकले मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चिन्मय मिश्र सतना पहुंचे। कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित भारत पेंशनर समाज कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित जिला सर्वोदय मंडल के कार्यक्रम में श्री मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वोदय शब्द का नाम सामने आते ही हम सबके दिमाग मे समस्त मानव जाति के कल्याण की तस्वीर उभर आती है। उन्होंने गाँधी के जीवन की कुछ बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि 19 वीं 20 वीं शताब्दी में महात्मा गाँधी ने सत्य ही ईश्वर है कि स्थापना कर दी थी।

गाँधी ने पूजा को नहीं प्रार्थना को महत्व दिया। गाँधी कहते थे कि जिस दिन सर्व धर्म सम भाव नहीं रहेगा उस दिन ये देश भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इन्ही भावों के कारण भारत का लोकतंत्र दुनिया से अलग दिखाई देता है। श्री मिश्र ने कहा कि सर्वोदय गाँधी और विनोबा के विचारों में बसता है इसलिए जरूरी है कि सर्वोदय को नई प्राणवायु दिया जाए। इसी मे हर व्यक्ति का कल्याण है वर्ना आज की टेकनालॉजि तो विनाश की ओर जा रही है। श्री मिश्र के अलावा पेंशनर समाज के अध्यक्ष हरिप्रकाश गोस्वामी व दीपक बुधौलिया ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

श्री मिश्रा का शब्दों से स्वागत जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष आर एस त्रिपाठी द्वारा किया गया। स्वागत भाषण के पूर्व सभी ने सूतमाला से प्रदेश अध्यछ श्री मिश्र का स्वागत किया। सर्वोदय मंडल के कोषाध्यक्ष दीपेंद्र श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करके कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के मंत्री व जिला सर्वोदय मंडल के सचिव बलराम सेन ने किया। समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर समाजसेवी महेश तिवारी, राजेंद्र कुमार तिवारी राजू, प्रिंस गुप्ता, मुकेश वर्मा, नरेश सेन, जिला सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष अरुण भारतीय आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

सलारपुर गांव में ईंट से हमला कर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

Sun Nov 29 , 2026
ग्रेटर नोएडा। सलारपुर गांव में ईंट से हमला कर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कसाना के रूप में हुई। पता चला है कि घर के पास खड़े वीरेंद्र की पड़ोस में रहने वाले युवक से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। […]

You May Like