चश्मदीद 2 बच्चों की हत्याकऱ तालाब में फेंके शव, पुलिस ने कहा, डूबने से हुई मौत.

जबलपुर: दो बदमाशों ने मजदूर को घेरकर उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। घटना देवरी गांव में शुक्रवार रात 11 बजे की है। मजदूर का आरोप है कि दो बच्चों ने घटना देख ली, इस वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए।घायल मजदूर को रात में जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। रात में ही दोनों बच्चों को भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तिलवारा थाने की पुलिस का कहना है कि मजदूर के बयान सही नहीं हैं। बच्चे नहाते समय तालाब में डूबे हैं।
पुराने विवाद में घेरकर चाकू से हमला
देवरी गांव में रहने वाले टावल सिंह ने बताया कि वह गुटखा लेने दुकान जा रहा था। गांव के ही नीरज राय और आकाश पटेल ने रोका और पुराने विवाद में गाली-गलौज करने लगे। इतने में आकश ने हाथ पकड़ लिए, नीरज ने चाकू से पीठ पर वार किए।
प्रतीक सिंह ठाकुर (11) और आसमान भूमिया (10) ने देख लिया तो बदमाश बोले कि इन्हें भी मारेंगे। उन्हें तालाब में फेंक दिया। टावल की पत्नी पुष्पा बाई ने बताया कि प्रतीक उनके रिश्तेदार का बेटा था। पुष्पा का कहना है कि दोनों बदमाशों ने पहले भी पति पर हमला किया था। इसकी शिकायत तिलवारा थाने में की थी।
पुलिस बोली- बच्चे भैंस चराने तालाब पर गए थे
तिलवारा थाने के एसआई अभिषेक कुमार का कहना है कि दोनों घटना देवरी गांव में हुई है, यह सच है, लेकिन घटना अलग-अलग हैं। जिन दो बच्चों की मौत हुई है, वे भैंस चराने के लिए गांव से लगे तालाब पर गए थे। वहां नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए। टावल सिंह की नीरज और आकाश से पुरानी रंजिश है। यही वजह है कि वह अपने साथ हुई घटना को बच्चों की मौत से जोड़ रहा है।

Next Post

सडक़ किनारे पड़े व्यवधानों में गुमा वॉकिंग ट्रैक

Sat Jun 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रेत-गिट्टी के चलते नहीं दिखता ट्रैक       जबलपुर: स्मार्ट सिटी द्वारा लाखों रूपये खर्च कर ओमती नाले के  ऊपर विकसित किये गये वॉकिंग ट्रैक सडक़ किनारे बिखरी रूकावटों के चलते गुम हो गया है। यह […]

You May Like

मनोरंजन