तालाब में डूबे अर्जुन का शव मिला, इरावत की तलाश जारी

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत रामसागर तालाब में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी में समा गए थे मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने एक युवक अर्जुन (21) का शव बरामद कर लिया है, जबकि उसके साथी इरावत (19) की तलाश अब भी जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोसलपुर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले तीन दोस्त इरावत, अर्जुन और करण सोमवार शाम करीब 5 बजे रामसागर तालाब में नहाने पहुँचे थे। तीनों मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक 19 वर्षीय इरावत का पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया।

इरावत को डूबता देख उसे बचाने के लिए अर्जुन ने बिना सोचे-समझे छलांग लगा दी। हालांकि, पानी गहरा होने के कारण अर्जुन भी खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते दोनों युवक आंखों से ओझल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची। रात करीब 9 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा अधिक होने और तालाब में झाड़ियाँ होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह 6 बजे से एसडीआरएफ और गोताखोरों ने फिर से मोर्चा संभाला।

सुबह लगभग 10 बजे अर्जुन का शव तालाब के बीचों-बीच झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। जैसे ही अर्जुन का शव बाहर निकाला गया, किनारे पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, इरावत का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। टीम ने सर्चिंग का दायरा बढ़ा दिया है और गोताखोर लगातार तालाब के तल में खोजबीन कर रहे हैं।

Next Post

बाजार क्षेत्रों में सफाई कराने आधी रात सड़कों पर उतरी टीम

Tue May 12 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने के लिए नगर निगम प्रशासन अब “एक्शन मोड” में नज़र आ रहा है। शहर के बाजार क्षेत्रों को चकाचक करने के उद्देश्य से रात के समय सफाई अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व स्वयं महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने किया। इस […]

You May Like