15 मई से मनकामेश्वर मंदिर में शुरू होगी श्रीमद् भागवत कथा, द्वारकाधीश मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

ग्वालियर: धर्मनगरी ग्वालियर में एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का दिव्य संगम देखने को मिलेगा। थाटीपुर चौराहा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में 15 से 21 मई तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री द्वारा किया जाएगा।कथा आयोजन से पूर्व आयोजन समिति द्वारा विधिवत नारियल एवं श्रीफल भेंट कर पंडित घनश्याम शास्त्री महाराज को आमंत्रित किया गया।

संयोजिका सीमा समाधियां ने ओर आयोजक समित ने बताया कि भगवान श्री राधा-कृष्ण की असीम कृपा से यह धार्मिक आयोजन होने जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।आयोजकों के अनुसार 15 मई को शाम 4 बजे द्वारकाधीश मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल मनकामेश्वर मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं भक्तजन शामिल होंगे। कथा का समय 4 से 7 बजे तक रहेगा।

कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संगीतमय प्रस्तुतियां एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, संस्कार एवं सनातन संस्कृति का संदेश प्रदान किया जाएगा।आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कथा के परीक्षित श्रीमती फूलनदेवी राम भरोसे धनगर, भारती राजोरिया, योगेश पाल, नीतू राजावत, गुंजन कश्यप, धर्मवीर माहौर, विकास दुबे, दिनेश राजावत, आशीष उपाध्याय आदि हैं।

Next Post

पांच दिनों से 382 राशन दुकानों का सर्वर डाउन, राशन वितरण ठप, उपभोक्ता लौट रहे खाली हाथ

Sat May 9 , 2026
सिंगरौली : जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली इन दिनों तकनीकी समस्या की भेंट चढ़ गई है। पिछले पांच दिनों से सर्वर ठप होने के कारण जिले के करीब 382 राशन राशन वितरण पूरी तरह बाधित है। दुकानों पर रोजाना बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, लेकिन अंगूठा लगाने और […]

You May Like