मलेरिया कर्मचारियों का डीए एरियर शीघ्र भुगतान करने की मांग

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने रोष प्रकट करते हुए कहा है कि मलेरिया कार्यालय के करीब एक दर्जन कर्मचारियों का विगत वर्ष का डीए एरियर संयुक्त संचालक कोष एवम लेखा द्वारा अनावश्यक आपत्ति कर एक वर्ष से रोक कर रखा है, जिस वजह से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने पुरजोर मांग की है कि शीघ्र आपत्ति हटाकर मलेरिया कर्मचारियों का लंबित भुगतान शीघ्र कराएं। डीए एरियर शीघ्र भुगतान करने की मांग करने वालों में अध्यक्ष बलबीर सिंह परमार, सचिव सोहन सिंह भदौरिया, धनीराम कुशवाह, रेखा भदौरिया, ब्रजेश सिंह चौहान, मनोज दुबे इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Next Post

घर के आंगन में मिला 21 नाग सांपो का डेरा

Fri Jun 28 , 2024
एक साथ इतने सांपो को देखकर सहम गए लोग नवभारत बालाघाट कटंगी मुख्यालय के करीब ग्राम उजाडबोपली स्थित सुनील डोंगरे शिक्षक के निवास के आंगन में मकान निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार 27 जून को दीमक की बांबी की खुदाई के दौरान एक दो नहीं, बल्कि एक-एक करके 21 नाग […]

You May Like