विधानसभा समीकरणों को कांग्रेस ने एक बार फिर दिया  मौका

लगातार तीसरे चुनाव  में  भी  स तना  से दूसरी बार चुने गये विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को कांग्रेस ने बनाया  लोकसभा प्रत्याशी

नवभारत न्यूज

सतना, 12  मार्च.  लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के  बाद कांग्रेस ने भी प्रदेश के लिए जिन प्रदेश की  दस लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की  घोषणा कर दी है. मंगलवार को घोषित सूची में विन्ध्य की दो सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो गये. उसमें सतना से दो बार के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को तथा सीधी से पूर्व मंत्री इन्द्रजीत पटेल के पुत्र पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मौका दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में दावेदारी जताने वाले नेताओं की फरिस्त निरन्तर छोटी होती जा रही है. हालांंकि जिन दो सीटों के लिए पहली सूची में नाम तय किये गये हैं उनको लेकर पहले से ही कांग्रेसजनों के बीच इस बात के कयास थे कि इन्हें मौका मिलेगा.

सतना संसदीय क्षेत्र से सिद्धार्थ कुशवाहा के पिता स्व. सुखलाल कुशवाहा ने बहुत ही विपरीत परिस्थति में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सतना की जनता का नेतृत्व किया. श्री कुशवाहा ने जब चुनाव जीता था तब कांग्रेस और भाजपा के न सिर्फ दिग्गज नेता बल्कि प्रदेश के दो मुख्यमंत्री आमने सामने थे. तब के चुनाव में भाजपा ने अपनी ओर से वीरेन्द्र कुमार सकलेचा को चुनाव मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस से अलग होकर बनी नई पार्टी तिवारी कांग्रेस से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के विन््ध्य के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह चुनाव मैदान में उतरे थे. इस चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर रामपुर के पूर्व विधायक तोषण सिंह को मौका दिया गया था. अब जबकि कांग्रेस ने श्री कुशवाहा के पुत्र सिद्धार्थ कुशवाहा को लोकसभा चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है इससे एक बार फिर विन्ध्य के जातीय समीकरण के  राजनीति को नेताओं को हवा देने का अवसर मिल गया है. श्री कुशवाहा 2018 में पहली  बार सतना विधानसभा से कांग्रेस की टिकिट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं. कांग्रेस में 2018 के बाद पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में उभरे श्री कुशवाहा को विधानसभा चुनाव के पूर्व म.प्र. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का भी दायित्व दिया गया था.

लगातार तीसरा चुनाव

यह संयोग ही है कि कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा लगातार तीसरा चुनाव लडऩे के लिए 2024 में पुन: मैदान में आ रहे हैं इसके पहले उन्होंने अपने चुनाव लडऩे की शुरुआत 2022 में नगरीय निकाय चुनाव में सतना नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में की थी. इसके बाद 2023 में उन्हें दूसरी बार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लडऩे का मौका दिया. यह लगातार तीसरा अवसर है जब श्री कुशवाहा को कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया.

Next Post

कांग्रेस ने बाहरी को दिया टिकट, तो भाजपा ने स्थानीय पर जताया भरोसा

Tue Mar 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email देवास संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के मालवीय और भाजपा के सोलंकी के बीच होगा मुकाबला   शाजापुर, 12 मार्च. देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. भाजपा ने वर्तमान सांसद […]

You May Like