संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर आधारित कथा आज से

ग्वालियर। पुरूषार्थ सेवा फाउडेंशन ग्वालियर के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास महाराज के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित 7 दिवसीय संगीतमय कथा का भूमिपूजन जडेरूआ वाले महाराज संत डोंगरसिंह महाराज, संत लखनदास महाराज, कबीर आश्रम के अध्यक्ष डाॅ. विजय मंडेलिया एवं श्रीमती रीनू मंडेलिया ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र मिश्रा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डाॅ. नीतेश शर्मा, राजेश दुबे, पुरूषार्थ सेवा फाउडेंशन ग्वालियर के सचिव मनीष सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

कथा का आयोजन कल 7 मई से संत कबीर आश्रम, थाटीपुर, मुरार में होगा। पूर्वान्ह 11 बजे भव्य कलश यात्रा संत रविदास आश्रम मुरार से निकलेगी जिसमें 1000 महिलाएं शामिल होंगी। यह कलश यात्रा संत रविदास आश्रम से प्रारंभ होकर संत कबीर आश्रम पहुंचेगी। इसके उपरांत कथा वाचक हरिद्धार के संत श्री सागर आनंद महाराज की कथा होगी। दूसरे दिन 8 मई से कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। कथा की पूर्णाहुति एवं भंडारा 13 मई बुधवार को होगा। पुरूषार्थ सेवा फाउडेंशन ग्वालियर ने धर्मप्रेमी समाज से कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Next Post

भारत ने अंडर-15 वर्ग में 27 मेडल पक्के किए

Wed May 6 , 2026
ताशकंद, 06 मई (वार्ता) उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही एशियाई बॉक्सिंग अंडर15 और अंडर17 चैंपियनशिप 2026 में, भारत के युवा बॉक्सरों ने अंडर-15 वर्ग में कुल 30 संभावित मेडलों में से 27 मेडल आधिकारिक तौर पर पक्के कर लिए हैं। अपना पूरा दबदबा दिखाते हुए, अंडर-15 लड़कियों की टीम […]

You May Like