भाजपा की नई मीडिया रणनीति पर मंथन:​ डिजिटल प्लेटफॉर्म और तथ्यों के साथ जनता के बीच जाएंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ताओं सहित मीडिया टीम के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की मीडिया रणनीति, जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा सरकार और संगठन की उपलब्धियों को आम जनता तक सशक्त तरीके से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने मीडिया टीम से अपेक्षा जताई कि वे बदलते संचार माध्यमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तथ्यात्मक और सकारात्मक संवाद पर जोर देते हुए कहा कि जनता के बीच भरोसा मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मीडिया विभाग को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि सही और समयबद्ध सूचना प्रसारण से पार्टी की छवि और सुदृढ़ होती है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि जमीनी स्तर पर पार्टी की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा, ताकि आमजन तक सरकार के कार्यों की सही जानकारी पहुंचे।

.....

Next Post

केरल में नयी सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज

Wed May 6 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और मुख्यमंत्री पद के चयन पर मंथन अंतिम चरण में पहुंच गया है। कांग्रेस आलाकमान ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक के […]

You May Like