पेंशनरों का फूटा गुस्सा: बैंक ऑफ इंडिया ने नहीं जमा किया तीन माह का डी.आर. एरियर, शीघ्र भुगतान की मांग

ब्यावरा: नपा कॉम्पलेक्स स्थित डे केयर सेंटर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन शाखा ब्यावरा की मासिक बैठक हुई.बैठक में बताया गया कि बैंक आफ इंडिया द्वारा पेंशनर खाता धारकों के खाते में जनवरी-फरवरी मार्च का डी.आर. एरियर जमा नहीं किया गया. शीध्र ही मंहगाई राहत के एरीयर राशि जमा करने की मांग की गई.
आर. के. मीना की अध्यक्षता एवं एस. एस. मिश्रा, एस.के. गुप्ता, आर.सी. वर्मा के आतिथ्य में आयोजित की गई बैठक का संचालन शाखा सचिव राधे लाल टेलर ने किया.

शाखा अध्यक्ष कालूराम शाक्यवार ने पेंशनर साथियों का अभिनंदन किया. माह मई में जन्मे पेंशनर साथियों को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर जगदीश चंद्र शाक्यवार, मांगीलाल शर्मा, विद्यासागर गुप्ता, कन्हैयालाल मेवाडे, मुरली प्रसाद निगम, रामचरण वर्मा, टीकमचंद शाक्यवार, आर के मीना, एस के गुप्ता, भेरू सिंह चौहान, दीनदयाल शर्मा शिवहरे, दुर्गा प्रसाद टेलर, रामनारायण शिवहरे, जीपी शर्मा, एम एम व्यास, प्रेम शंकर शाक्यवार, भारत भूषण भरथरे, कैलाश नारायण शर्मा, अशोक पालीवाल, सुनील कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह हाडा, घनश्याम दास गौड, शिवचरण शर्मा, सैयद बासित अली, प्रेम नारायण साहू, कोमल प्रसाद शर्मा, दुलीचंद कारपेंटर, गोपाल प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे. श्याम सुंदर मिश्रा द्वारा आभार माना.

Next Post

गेहूं खरीदी का आंकड़ा लक्ष्य के करीब, पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी हुई आवक

Tue May 5 , 2026
ब्यावरा: शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है, जिले में खरीदी लक्ष्य के आधे आंकड़े के करीब तक खरीदी का आंकड़ा छूने को है. बड़े किसानों से खरीदी शुरु करने से खरीदी केन्द्रों पर आवक कहीं अधिक बढ़ चली है.उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा जिले में 108 […]

You May Like