चैकोबरी न्यूट्रीशन से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

ग्वालियर: एलपीजी गैस सिलेण्डरों को लेकर खादय विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, पिंटो पार्क की जांच की। जांच के दौरान मौके से 77 अनाधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। इन सभी सिलेण्डरों को खादय विभाग की टीम ने जब्त कर राजा गैस डीलर के सुपूर्द किए हैं।ग्वालियर में कमर्शियल स्थलों पर गैस सिलेण्डरों की जांच की जा रही है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया के नेतृत्व में खादय विभाग की टीम ने चैकोबरी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड की जांच की। जांच के दौरान मौके से अनाधिकृत 77 कमर्शियल गैस सिलेंडर टीम ने जब्त किए। जांच के दौरान सहायक आपूर्ति अधिकारी महावीर सिंह राठौर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुलदीप सिंह राजावत उपस्थित रहे।

Next Post

तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर बड़ा उलटफेर: टीवीके के वी.एस. बाबू ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को दी करारी शिकस्त, डीएमके के अभेद्य किले में सेंध लगाकर रचा नया इतिहास

Tue May 5 , 2026
चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने पूरे देश को चौंका दिया है, जहाँ ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को उनके अपने गढ़ कोलाथुर सीट से हरा दिया है। कोलाथुर सीट, जिसे 2011 से स्टालिन का सुरक्षित किला माना जाता था, […]

You May Like