ऑनलाइन आईपीएल सट्टा: एक और आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पहले पकड़े गए सटोरिए का साथी बताया जा रहा है.पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले एरोड्रम थाना क्षेत्र की धर्मराज कॉलोनी में छापा मारकर शुभम यादव को गिरफ्तार किया था, जो ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था. उसके पास से टीवी, लैपटॉप और दो मोबाइल जब्त किए गए थे. पूछताछ में उसने अपने साथी धर्मेंद्र सोनी निवासी एरोड्रम का नाम बताया था, जो फरार चल रहा था.

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सोनी को भी पकड़ लिया है. उसके कब्जे से दो मोबाइल और एक एलईडी टीवी जब्त किया है. आरोपी दसवीं तक पढ़ा है और रिपेयरिंग का काम करता है. गौरतलब है कि आईपीएल शुरू होने के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक शहर में चार ऑनलाइन सट्टा अड्डों पर छापेमारी कर चुकी है. इससे पहले भोपाल और रतलाम के कुछ युवक कार में सट्टा संचालित करते हुए भी पकड़े जा चुके हैं.

Next Post

गडकरी ने महाराष्ट्र के सड़क कॉरिडोरों की समीक्षा कर परियोजनाओं को गति देने के दिए निर्देश

Mon May 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई स्पीड, हाई डेंसिटी और अन्य प्रमुख सड़क कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन्हें समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में […]

You May Like