मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह में किया झंडा वंदन

इंदौर: इंदौर में आज 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्सव, उमंग और देशभक्ति के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ।

मुख्यमंत्री डॉक्टर  मोहन यादव ने जोश और जुनून के साथ उत्साह भरे वातावरण में झण्डावंदन किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक एवं नयनाभिराम झांकियां भी निकाली गई। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है

Next Post

कुंडलपुर में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

Sun Jan 26 , 2025
*भगवान श्री शीतलनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया* नवभारत न्यूज दमोह. सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर कुंडलपुर कार्यालय परिसर में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ कमेटी पदाधिकारी सदस्यों ने ध्वजारोहण किया.सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ. ब्र. किरण […]

You May Like