महाकाल के 4 नंबर गेट के बाहर टनल की खुदाई में निकला शिवलिंग

उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर के पास शुक्रवार को टनल की खुदाई में प्राचीन शिवलिंग निकला। मंदिर प्रशासन ने खुदाई का काम रुकवा दिया है। शिवलिंग निकलने की सूचना के बाद वहां लोग उसे देखने पहुंचे तो पूजन भी किया।

मंदिर के गेट नंबर-4 के पास टनल और वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह करीब 5 बजे यहां खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन ऑपरेटर को मिट्टी के साथ एक शिवलिंग दिखाई दिया। शिवलिंग को सुरक्षित रखवाया गया है। खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ नंदी व अन्य प्राचीन अवशेष भी मिलने के संकेत हैं। मई 2020 में भी महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान खुदाई में 1000 साल पुराना मंदिर के अवशेष मिले थे।

Next Post

किसानों से ट्रैक्टर किराए पर लेकर लगा देता था ठिकाने, शातिर बदमाश से पुलिस ने किए 1.80 करोड़ के 20 ट्रैक्टर बरामद

Fri May 1 , 2026
उज्जैन। किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर ठिकाने लगाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी निशाना देगी पर 1.80 करोड रुपए कीमत के 20 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। कुछ और ट्रैक्टरों की बारामदगी के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। भाटपचलाना थाना पुलिस […]

You May Like