जिले में एक हजार से अधिक प्रगणक घर-घर दस्तक देकर एकत्रित कर रहे जनगणना की जानकारी

पांढुरना:पूरे देश की तरह ही पांढुरना जिले में भी आज 1 मई से प्रारंभ हुए जनगणना के सर्वे कार्य के तहत इस ग्रीष्म ऋतु की भीषण गर्मी तथा चिलचिलाती धूप में एक हजार से अधिक प्रगणक प्रत्येक घर-घर पहुंचकर घर के मुखिया द्वारा बताई जा रहीं जानकारी को फार्मंट में भर रहे है।गौरतलब हो कि पूरे देश में जनगणना के प्रथम सर्वें का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाना है,जिसके लिए चिहिंत प्रगणक एवं सुपरवाईजों को तीन-तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया,जिसमें शासन द्वारा निर्धारित फार्मट में 34 प्रश्नों की जानकारी कैसे दर्ज करानी है बताया गया था ।

विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना जिले के पांढुरना,सौंसर,लोधिखेडा,पिपलानारयणवार,मोहगांव में इस जनगणना के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने कुल एक हजार 70 अधिकारी कर्मचारियों को विधिवत मास्टर टेर्नरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया,प्रशिक्षण प्राप्त इन प्रगणकों द्वारा 1 मई 2026 से ही अपने-अपने क्षेत्रों के प्रत्येक घर-घर पहुंचकर यहां दस्तक देते हुए घर के मुखियाँ या अन्य किसी से भी किसी भी प्रकार का कोई भी दस्तावेज नहीं मांगते हुए शासन द्वारा दिए गए फार्र्मेट में दर्ज प्रश्नों को पुछते हुए इसे इस फार्मेट की सीट में दर्ज कर रहे है।

ज्ञातव्य हो कि जगनगणा की जानकारी एकत्रित करने घर पर आने वाले प्रगणक या सुपरवाईजर को किसी को भी अपनी व्यक्तिगण जानकारी या कोई भी व्यक्तिगत दस्तावेज या ओटीपी नहीं देंना है,बल्कि प्रत्येक घर में क्या-क्या सुविधाएं है इसी की जानकारी मौखिक रूप से ही देंनी है।विभागीय सूत्रों की माने तो पांढुरना नगर के 30 वार्डवासियों से इस जनगणना की जानकारी एकत्रित करने के लिए 75 प्रगणक एवं 13 सुपरवाईजरों की तो इसी प्रकार पांढुरना जनपद पंचायत के 72 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की जानकारी एकत्रित करने 232 प्रगणकों एवं 37 सुपरवाईजरों की ड्यूटी लगाई गई है ।जो इस ग्रीष्म ऋतु की आग उगलती धूप तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर पहुंचकर जनगणना की जानकारी एकत्रित कर रहे है

Next Post

दोस्त का पता नहीं बताने पर युवक को मारा चाकू

Fri May 1 , 2026
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र के बड़ी भमोरी इलाके में अपने दोस्त का पता न बताने पर एक युवक को बदमाशों के हमले का शिकार होना पड़ा। आरोपियों ने युवक को सरेराह रोककर गालियां दीं और विरोध करने पर उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया।पुलिस के अनुसार, घटना बड़ी भमोरी क्षेत्र […]

You May Like

मनोरंजन