अमेरिका जर्मनी में अपने सैनिकों को कम करने की संभावना पर विचार कर रहा हैः ट्रंप

मास्को, 30 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान की जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की आलोचना के बाद कहा है कि अमेरिका, जर्मनी में अपने सैनिकों को कम करने की संभावना पर विचार कर रहा है और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। mश्री ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी में सैनिकों की संभावित कटौती की समीक्षा कर रहा है, जिस पर आने वाले कुछ ही समय में निर्णय लिया जाएगा।”

गौरतलब है कि श्री मर्ज़ ने सोमवार को नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य में छात्रों को संबोधित करते हुए स्वीकार किया था कि पश्चिमी देशों ने पश्चिमी एशिया संघर्ष के संदर्भ में ईरान को कम करके आंका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में एक लंबे टकराव में फंसने का जोखिम उठा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत की प्रक्रिया में अमेरिका की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है।

Next Post

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विशेष: मॉडलिंग में बार-बार मिले रिजेक्शन ने कैसे बदली किस्मत और 'रब ने बना दी जोड़ी' से रातों-रात बनीं सुपरस्टार

Thu Apr 30 , 2026
मुंबई | हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अनुष्का शर्मा का 1 मई को जन्मदिन है। आर्मी बैकग्राउंड से आने वाली अनुष्का का फिल्मी दुनिया में आने का कोई इरादा नहीं था, वे पत्रकारिता या मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थीं। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कड़े संघर्ष […]

You May Like

मनोरंजन